Friday, October 23rd, 2026

राजस्थान: 595 आयुर्वेद चिकत्सिाधिकारियों की नियुक्ति के आदेश जारी

जयपुर 
राजस्थान सरकार ने बुधवार को आयुर्वेद विभाग के लिए 595 आयुर्वेद चिकत्सिाधिकारियों के नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि इन चिकत्सिाधिकारियों की भर्ती का कार्य छह माह की अवधि में पूर्ण कर लिया गया है। इस भर्ती में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में संविदा पर कार्यरत सभी 350 आयुर्वेद चिकत्सिकों की भी नियमित नियुक्ति हो गयी है। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद विभाग में नव नियुक्त चिकत्सिाधिकारियों को सुदूर क्षेत्रों में भी तैनात किया गया है। इन तैनाती से सुदूर क्षेत्रों के लगभग 400 आयुर्वेद चिकत्सिा संस्थानों में मरीजों को सुचारू रूप से चिकत्सिा सुविधाएं सुलभ हो सकेंगी। डॉ. शर्मा ने बताया कि प्रदेश में इस समय तीन हजार 596 आयुर्वेद चिकत्सिा संस्थान स्थापित है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक लगभग 3 हजार 200 आयुर्वेद चिकत्सिाधिकारी कार्यरत थे। नवनियुक्त चिकत्सिाधिकारियों के बाद प्रदेश में आयुर्वेद चिकत्सिाधिकारियों की संख्या बढ़कर लगभग तीन हजार 800 हो जाएगी।
 

 

#Rajasthan

Source : Agency

पाठको की राय