Tuesday, October 20th, 2026

राजस्थान: बीएसएफ का वाहन पलटने से एक जवान की मौत

जयपुर
राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित किशनगढ़ फायरिंग रेंज में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का वाहन पलटने से एक जवान की मौत हो गई और दो घायल हो गए । घायलों का रामगढ़ अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के शिकार तीनों जवान 50वीं वाहिनी बीएसएफ के हैं। मृतक जवान का नाम वीरेंद्र कुमार सिंह है। वहीं घायलों में दिनेश मिस्त्री,टी.तमंग शामिल है। जानकारी के अनुसार तीनों जवानों की ड्यृटी बाड़मेर में थी। वह किशनगढ़ फायरिंग रेंज में अभ्यास के लिए गए हुए थे । वहां से लौटते समय वाहन पलटने के कारण बृहस्पतिवार देर रात यह हादसा हुआ । इस हादसे में वीरेंद्र के गहरी चोट लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।

 

 

#Rajasthan

Source : Agency

पाठको की राय