Tuesday, October 20th, 2026

Rajasthan News: 17 हजार फीट की ऊंचाई पर एक इंजन फेल होने से जयपुर में कराई इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला

जयपुर.

एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को जयपुर से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट में बड़ा हादसा होने से टल गया। मामला इंडिगो की फ्लाइट 6ई-784 का है। फ्लाइट जयपुर से शाम 6:15 बजे कोलकाता जाती है लेकिन संचालन कारणों के चलते फ्लाइट लेट हुई और देर शाम 8:25 बजे जयपुर से रवाना हुई थी। हवा में करीब 17000 फीट की ऊंचाई पर पायलट को विमान का एक इंजन फेल होने का पता लगा।

पायलट ने इसकी जानकारी एटीसी को दी और फ्लाइट को तुरंत जयपुर लौटाने का निर्णय लिया और जयपुर में फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद कोलकाता जा रहे 160 यात्रियों को विमान से उतारकर टर्मिनल के अंदर भेज दिया गया। हालांकि करीब एक घंटे बाद यात्रियों ने अन्य फ्लाइट से भेजे जाने की मांग की लेकिन रात के 11 बजे तक भी एयरलाइंस प्रबंधन द्वारा दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था नहीं की जा सकी। इस वजह से यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

#Major accident averted#17 thousand feet height#emergency landing#engine failure

Source : Agency

पाठको की राय