Saturday, October 24th, 2026

राजस्थान: शराब पीकर मारपीट करता था पति, महिला ने भाइयों संग मिल डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

भरतपुर
राजस्थान के भरतपुर स्थित रूपबस थाना इलाके के गांव खेड़िया बिल्लौच में रोजाना की मारपीट से तंग आकर एक महिला ने अपने शराबी पति की लाठियों से पीटकर हत्या कर डाली। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है। वहीं पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।  घटना खेड़िया बिल्लौच गांव की है, जहां का रहने वाला 30 साल का सतवीर शराब के नशे का आदी था और 29 वर्षीय अपनी पत्नी शारदा के साथ मारपीट करता था। बीती रात में भी दोनों पति पत्नी के बीच झगड़ा हो गया था। इसके बाद पत्नी के भाई भी आ गए थे। पत्नी और भाइयों ने मिलकर सतवीर की डंडों से पिटाई कर हत्या कर दी।

महिला है चार बच्चों की मां
जानकारी के मुताबिक महिला के 4 बच्चे हैं, जिनमें दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। महिला का पति सतवीर लोधा शराब पीने का आदी था। जो भी कमाता था शराब पीने में खर्च कर देता था और इस बात को लेकर पति पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है।

 

#Rajasthan

Source : Agency

पाठको की राय