Friday, October 23rd, 2026

उदयपुर में नहीं खुलेगी राजस्थान बिजली बोर्ड की खदान

अम्बिकापुर

स्वास्थ्य मंत्री टीएस एस सिंहदेव ने अपने निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में सपाट शब्दों में कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले उदयपुर में राजस्थान विद्युत मंडल की नई  कोयला खदानें शुरू नहीं की जायेगी इस पर सूबे के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी अपनी सहमति जता दी है।

सिंहदेव ने यह भी कहा है कि पुराने खदानों का संचालन पूर्व की भांति ही चलता रहे इसके लिए बात हो सकती है लेकिन नया खदान किसी भी कीमत में नहीं खोला जाएगा वे ग्रामीणों के साथ खड़े हैं। सिंहदेव का अचानक उदयपुर स्थित परसा ईस्ट कोल ब्लॉक जोकि केंद्र सरकार के द्वारा राजस्थान विद्युत मंडल को आवंटित किया गया है के संबंध में कड़ा रूख अपनाने से एक बार फिर से सरगर्मी बढ़ गई है। आपको बता दे कि सरगुजा जिला प्रशासन व कोल माइनिंग करने वाली अडानी कम्पनी के द्वारा काफी प्रयास किया जा रहा है। नया खदान खोलने के लिए लेकिन उदयपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दर्जनों गांव के लोग इसके विरोध है ऐसे में स्थानीय विधायक टीएस सिंहदेव का ऐन वक्त में फिर से विरोध करना कही ना कही नया खदान खुलने पर पुर्णविराम लगने के समान है।

 

Source : Agency

पाठको की राय