Wednesday, October 21st, 2026

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत होम आइसोलेशन में गए, कोरोना संक्रमित हुईं पत्नी

जयपुर
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत कोरोना संक्रमित हो गई हैं। इसके बाद राजस्थान के सीएम भी एहतियात के तौर पर होम आइसोलेशन में चले गए हैं। सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर जानकारी दी है, 'मेरी पत्नी श्रीमती सुनीता गहलोत कोविड पॉजिटिव आ गई हैं। प्रोटोकॉल के अनुसार होम आइसोलेशन में उनका ट्रीटमेंट प्रारम्भ हो गया है। अब मैं एहतियातन आइसोलेशन में रहकर चिकित्सकों एवं अधिकारियों के साथ सांय 8.30 बजे रोजाना होने वाली कोविड समीक्षा बैठक लूंगा।' अशोक गहलोत ने यह भी लिखा है कि सुनीता गहलोत भले ही कोरोना संक्रमित हैं, लेकिन उनमें कोई लक्षण नहीं थे। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज भी ले चुके हैं। उन्होंने 6 मार्च को ही कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले ली थी और फिर उसके बाद इसी महीने उन्होंने दूसरी डोज भी ली थी। इससे पहले रविवार को सीएम अशोक गहलोत ने ऐलान किया था कि राज्य में 18 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। बुधवार से ही देश भर में कोरोना वैक्सीनेशन के तीसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हुई है। यह पंजीकरण Co-WIN पोर्टल के अलावा उमंग और आरोग्य सेतु पर कराया जा सकता है।

मेरी पत्नी श्रीमती सुनीता गहलोत कोविड पॉजिटिव आ गई हैं (असिम्प्टोमैटिक)। प्रोटोकॉल के अनुसार होम आइसोलेशन में उनका ट्रीटमेंट प्रारम्भ हो गया है। अब मैं एहतियातन आइसोलेशन में रहकर चिकित्सकों एवं अधिकारियों के साथ सांय 8.30 बजे रोजाना होने वाली कोविड समीक्षा बैठक लूंगा। सीएम अशोक गहलोत ने रविवार को ट्वीट कर मुफ्त में कोरोना वैक्सीन दिए जाने का ऐलान किया था। अशोक गहलोत ने लिखा था, 'राजस्थान सरकार ने प्रदेश के 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के सभी लोगों को लगभग 3000 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च कर निशुल्क कोविड वैक्सीन लगाने का फैसला किया है। यह बेहतर होता कि राज्य सरकारों की मांग के अनुसार भारत सरकार 60 वर्ष एवं 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग की तरह ही 18 वर्ष से 45 वर्ष तक की आयु के युवाओं के वैक्सीनेशन का खर्च भी उठा लेती तो राज्यों का बजट डिस्टर्ब नहीं होता।'

 

 

#Rajasthan CM Ashok

Source : Agency

पाठको की राय