Friday, October 23rd, 2026

एनसीपी टूट पर राज ठाकरे की दो टूक, कहा-यह एक राजनीतिक नाटक

महाराष्ट्र  
महाराष्ट्र की राजनीति में अचानक रविवार को आए सियासी भूचाल पर अब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे की तीखी प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम को ड्रामा करार दिया है। अजित पवार सहित दिग्गज एनसीपी नेताओं के एनडीए सरकार के समर्थन देने पर राज ठाकरे ने शरद पवार की भूमिका पर संदेह जताया है। उन्होंने साफ कहा कि ऐसा हो ही नहीं सकता कि इसकी जानकारी शरद पवार को ना हो।
 

एनसीपी टूट पर राज ठाकरे का बयान

सोमवार को मीडिया से बात करते हुए मनसे चीफ राज ठाकरे ने साफ शब्दों में कहा कि शरद पवार भले बोले कि उन्हें इस घटनाक्रम की कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन दिलीप पाटिल, प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल जैसे नेता ऐसे ही पार्टी से कहीं नहीं जाएंगे, जब तक कि उन्हें भेजा नहीं जाए।

यह एक राजनीतिक नाटक-राज ठाकरे

राज ठाकरे ने महाराष्ट्र में राजनीतिक स्थिति पर कहा कि दिलीप वलसे पाटिल, प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल जो भी दावा कर रहे हैं, वह शरद पवार की जानकारी के बिना नहीं हो सकता था। यह एक राजनीतिक नाटक है।

 

#राज ठाकरे की दो टूक

Source : Agency

पाठको की राय