Friday, October 23rd, 2026

राज्यपाल को राजभवन परिवार ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

रायपुर
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को आज उनके जन्मदिन के अवसर पर राजभवन परिवार ने शुभकामनाएं दी और उनके यशस्वी, दीघार्यु होने तथा सदैव स्वस्थ रहने की कामना की। इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री उइके को राजभवन परिवार की ओर से पोर्ट्रेट भेंट किया गया। राज्यपाल ने राजभवन परिवार के आग्रह पर केक भी काटा। राज्यपाल सुश्री उइके ने राजभवन परिवार के समस्त सदस्यों को उनकी शुभेच्छाओं के लिए धन्यवाद दिया और रामनवमी की भी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री अमृत खलखो, विधि सलाहकार श्री आर. के. अग्रवाल, उपसचिव श्री दीपक अग्रवाल, नियंत्रक श्री हरवंश मिरी एवं राज्यपाल सचिवालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

 

#Raj Bhavan

Source : Agency

पाठको की राय