Wednesday, October 21st, 2026

Raipur: बच्चों के विवाद में आपस में भिड़े महिलाएं; जमकर हुई हाथापाई, कांग्रेस नेत्री ने दी देख लेने की धमकी

रायपुर.

राजधानी रायपुर में दो बच्चों के बीच विवाद को लेकर परिजन आपस में भिड़ गए। इसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा सफेद स्कूटी में सवार महिला स्कूटी खड़ाकर सीधा बच्चे और उसके परिवार पर धौंस दिखाने लगी। इतना ही नहीं उसने सीधा हाथापाई पर उतर आई। मामले में विधानसभा थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।      
मामले में प्रार्थिया प्रगति शर्मा ने विधानसभा थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। उसने रिपोर्ट में बताया कि वे अविनाश कैपिटल होम्स सड्डू में रहती हैं। पेशे से हॉउस वाइफ हैं। बीते दिनों 23 फरवरी को रात लगभग 8:10 बजे दोनों गुटों के बच्चों के बीच विवाद हो हुआ। प्रार्थिया ने बताया कि बच्चों के विवाद को लेकर गजाला खान उनके घर के पास आकर अपशब्द कहने लगी। प्रार्थिया के मना करने पर उसने सीधा बच्च्चे को मारपीट करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद बच्चे की मां ने उसे रोक लिया। इसके बाद गजाला खान बच्चे के मां के गाल पर जोर से एक थप्पड़ जड़ दिया।

इस दौरान काफी देर तक उसने हाथापाई की है। इससे प्रार्थिया के दाहिने हाथ में चोट भी आई है। मौके पर कॉलोनी में मौजूद लोग बीच-बचाव के लिए सामने आए। जैसे-तैसे झगडा को शांत कराया। प्रार्थिया ने रिपोर्ट में बताया कि गजाला खान अपनी ऊंची पहुंच बताते हुए देख लेने की धमकी दे रही है। गजाला खान छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक विभाग की स्टेट वाइस चेयरमैन हैं।

 

#Congress leader#threatened to see#Raipur Women#clashed with each other#over children's dispute#fierce scuffle

Source : Agency

पाठको की राय