Tuesday, October 20th, 2026

रायपुर : नशीली टेबलेट बेचने के लिए ढूंढ रहा था ग्राहक,पुलिस ने घर में घुसकर हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार

रायपुर.

राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी थाना क्षेत्र में एक हिस्ट्रीशीटर को नशीली टेबलेट के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाश अपने पास रखे नशीली टेबलेट को बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे उसके घर पर रंगे हाथ पकड़ा। उसके कब्जे से कुल 1510 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजेपम नाईट्रोसन जब्त किया। इसकी कीमत 16 हजार रुपये आंकी गई है।

आरोपी जियाउल उर्फ जाउल थाना कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ थाना में मारपीट, हत्या का प्रयास, आबकारी एक्ट और नारकोटिक एक्ट समेत प्रतिबंधात्मक धाराओं के लगभग 12 से अधिक अपराध पंजीबद्ध है, जिसमें आरोपी जेल भी चला गया है। पुलिस के लगाए मुखबिर से जानकारी मिली कि कालीबाडी स्थित गांधी नगर में एक व्यक्ति अपने घर में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा है, जिसे बेचने के फिराक में ग्राहक ढूंढ रहा था। इसकी सूचना मिलने पर थाना पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई की। मुखबीर के बताए घर पर जाकर छपा मारा गया। इस दौरान घर पर ही मुखबिर के बताए हुलिए की व्यक्ति उपस्थित पाया गया। पुलिस के पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम जियाउल उर्फ जाउल निवासी कोतवाली रायपुर का होना बताया है। घर की तलाशी लेने पर निट्राजेपम नाईट्रोसन नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट पाया गया। उसने इस संबंध में किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या कागजात नहीं दिखाया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी जियाउल उर्फ जाउल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 1510 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजेपम नाईट्रोसन जब्त किया। जब्त टेबलेट की कीमत 16 हजार रुपये आंकी गई है। उसके खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 09/2024 धारा 22(सी) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई किया गया है।

 

#history sheeter#looking for customer#sell intoxicating tablets.

Source : Agency

पाठको की राय