रायपुर-विशाखापटनम-रायपुर पैसेंजर स्पेशल 11 व 14 को रहेगी
रायपुर
ईस्ट कोस्ट रेलवे, सम्बलपुर रेल मंडल के टिटलागढ़ - थेरूबाली एवं टिटलागढ़ - लाखोली सेक्शन मे ट्रेफिक कम पावर ब्लॉक का कार्य किया जाएगा । इसके फलस्वरूप कुछ गाडियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। 11 एवं 14 अगस्त को रायपुर एवं विशाखापटनम से चलने वाली 08527/08528 रायपुर-विशाखापटनम-रायपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी। 13 अगस्त को निजामुद्दीन से चलने वाली 12808 निजामुद्दीन-विशाखापटनम सुपर फास्ट एक्सप्रेस निजामुद्दीन से अपने निर्धारित समय से 4 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।
Source : Agency

पाठको की राय