Thursday, October 22nd, 2026

रायपुर पुलिस का फ्लैग मार्च: लोगों की निश्चिंत करने सड़क पर उतरे एसपी, अपराधियों को चेताया

रायपुर.

रायपुर पुलिस ने राजधानी में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ दल-बल समेत सड़क पर उतरी। सीनियर एसपी संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में एएसपी सिटी लखन पटले, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी देवेन्द्र पटेल, एएसपी पश्चिम डीआर पोर्ते, समस्त नगर पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारियों सहित रायपुर पुलिस बड़ी संख्या में सड़क पर फ्लैग मार्च किया।

इस दौरान रायपुर पुलिस के जवान चौक-चौराहों पर पैदल चलकर अपराधियों को चेताया कि पुलिस सख्ती से निपटेगी। इस दौरान पुलिस ने दो रूट से फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस का यह फ्लैग मार्च पुलिस लाइन से शुरू होकर धमतरी गेट, कालीबाड़ी चौक, मालवीय रोड़ जयस्तंभ चौक, फाफाडीह चौक, डीआरएम ऑफिस, खमतराई बाजार, भनपुरी चौक्, व्यास तालाब चौक, बीरगांव, उरला, सिंघानिया चौक, सरोरा, रिलायंस पेट्रोल पंप गोंदवारा, केनाल रोड भारतमाता चौक, पहाड़ी चौक, रामनगर चौक, तेलघानी नाका अंडर ब्रीज, अग्रसेन चौक, आमापारा चौक, आश्रम तिराहा, एनआईटी के सामने तिराहा, रोहिणीपुरम गोल चौक, रायपुरा चौक, सुन्दर नगर चौक, लाखे नगर चौक, पुरानी बस्ती थाना, बुढ़ेश्वर चौक, धमतरी गेट होते हुए वापस  पुलिस लाइन पहुंची।

दूसरा फ्लैग मार्च पुलिस लाईन, महिला थाना चौक, शास्त्री चौक, देवेन्द्र नगर चौक, त्रिमूर्ती चौक, नारायणा हॉस्पिटल के सामने, मण्डी गेट, लोधी पारा चौक, मोवा थाना के सामने, व्ही.आई.पी टर्निंग, अशोका रतन के सामने, अनुपम नगर चौक, थाना खम्हारडीह के सामने, थाना तेलीबांधा तिराहा, श्याम नगर चौक, कटोरा तालाब (केनाल रोड़) चौक, नेताजी चौक से बायें मुड़कर न्यू राजेन्द्र नगर ब्रीज के नीचे से, द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल चौक, एम.एम.आई. चौक, पचपेढ़ी नाका, सिद्धार्थ चौक, भाठागांव चौक, भाठागांव बस स्टैण्ड, चांदनी चौक, पुलिस लाईन धमतरी गेट, धमतरी गेट होते हुए वापस  पुलिस लाइन पहुंची।

 

#flag march

Source : Agency

पाठको की राय