Friday, October 23rd, 2026

व्हाट्सएप पर फर्जी आईडी बनाकर धोखाधड़ी, झारखंड के आरोपी को रायपुर पुलिस ने दबोचा

रायपुर.

राजधानी रायपुर में व्हाट्सएप पर फर्जी आईडी बनाकर और डीपी रखकर धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शातिर आरोपी फर्जी आईडी और डीपी रखकर ठगी करने के प्रयास कर रहा था, पुलिस को शिकायत मिलने के बाद आरोपी को झारखण्ड से गिरफ्तार किया है।

प्रार्थी हिमांशु श्रीवास्तव ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वो एसीबी इंडिया प्रा. लिमि. कंपनी में काम करता है। उसने रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात मोबाइल नंबर धारक ने प्रार्थी के कंपनी के डॉयरेक्टर रूद्र सेन सिंधु का डीपी और फर्जी आईडी बना कर कंपनी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाकर धोखाधड़ी किया गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर मोबाइल धारक के खिलाफ धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई। विवेचना दौरान सायबर सेल से तथ्यात्मक जानकारी लिया जाकर आरोपी का पहचान होने पर आरोपी पतासाजी के लिए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना सिविल लाइन की संयुक्त टीम तैयार कर झारखण्ड भेजा गया,जो विवेचना दौरान आरोपी अनंत कुमार सिंह जिला बोकारो, झारखण्ड का होना पाया। इस पर आरोपी के सिम और मोबाइल को जब्त किया गया। आरोपी को विधिवत् सूचना देकर 22 अप्रैल को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई किया गया।

 

#Jharkhand accused#ID fraud

Source : Agency

पाठको की राय