Tuesday, October 20th, 2026

जिला प्रशासन के साथ मिलकर रायपुर कोविड अवेंजर्स करेंगे कोरोना पीड़ितों की मदद

रायपुर
कोरोना की विषम परिस्थितियों में जरूरतमंदों के सहयोग के लिए नगर की आठ स्वयंसेवी संगठनों ने संयुक्त रूप से मिलकर रायपुर कोविड अवेंजर्स ग्रुप बनाया है। स्पेशल टास्क फोर्स के तौर पर कार्य करते हुए यह ग्रुप रायपुर जिला प्रशासन के साथ मिलकर कोरोना मरीजों को हर संभव सहायता सुलभ कराएंगे।

आज इस टीम के सदस्यों ने संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, कलेक्टर  सौरभ कुमार, नगर निगम कमिश्नर प्रभात मलिक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मीरा बघेल से भेंटकर अपनी रणनीति की जानकारी उन्हें दी। इस मौके पर एवेंजर्स ग्रुप के पोस्टर का विमोचन किया गया। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने इनके प्रयासों की सराहना की। कलेक्टर  सौरभ कुमार ने भी इस पहल की प्रशंसा करते हुए जिला प्रशासन के साथ मिलकर एन.जी.ओ. द्वारा किए जा रहे कार्यों जिक्र किया। इस दौरान अवेंजर्स ग्रुप से हरिंदर सिंह संधू, राहुल खस्तगीर, हरमन सिंह, आलोक शर्मा, अमरजीत सिंह, जस्सी बुटर, सौरव टिपनीस, समीर वेसनवी उपस्थित रहे।

 

Source : Agency

पाठको की राय