Tuesday, October 20th, 2026

मास्क व वैक्सीनेशनल को लेकर रायपुर कोविड एवेंजर कर रही काम

रायपुर
कोरोना की पहली और दूसरी लहर में विभिन्न समाज सेवी संगठनों ने मिलकर जरुरतमंदों की मदद की थी लेकिन तीसरी लहर में इन सभी समाजसेवियो को जोड़कर एक संगठन किया गया जिसे नाम दिया गया रायपुर कोविड एवेंजर। यह संगठन अभी वर्तमान में मास्क है जरुरी और वैक्सीनेशन को लेकर कार्य कर रही है।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए  रायपुर कोविड एवेंजर के सदस्यों ने बताया कि विश्व में जैसे ही कोरोना महामारी की तीसरी लहर की जानकारी हुई पहली और दूसरी लहर के दौरान आमलोगों की मदद करने सामने आए विभिन्न संगठनों के लोग एकजुट हुए और देश में जैसे ही तीसरी लहर ने दस्तक दी उसी दिन ने यह संगठन काम करने लगा और इसका नाम दिया गया  रायपुर कोविड एवेंजर। इस टीम में कोई भी अध्यक्ष है जो टीम पहली और दूसरी लहर के दौरान काम कर रही थी वैसे ही अभी भी कर रही है, बस फर्क यह है तो इसमें कुछ और सदस्यों को जोड़ा गया है। पूरी टीम नगर निगम और जिला प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रही है और विभिन्न चौक-चौराहों में जाकर लोगों से मास्क पहनने और कोरोना की वैक्सीन लगाने की अपील कर रही है क्योंकि यही दोनों चीजें तीसरी लहर में बहुत ज्यादा जरुरी हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय