रायपुर के संयुक्त कलेक्टर अतुल विश्वकर्मा को बलरामपुर भेजा, राप्रसे के 29 ऑफिसर्स का तबादला
रायपुर.
प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के गठन के बाद अधिकारियों के तबादले का दौर जारी है। प्रदेश सरकार ने कलेक्टरों के बाद अब राज्य प्रशासनिक सेवा(एसएएस) के 29 अधिकारियों को स्थानांतरित किया है। यह अधिकारी अलग-अलग जिलों में संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदस्थ थे, जिन्हें अब दूसरे जिलों में भेजा गया है।
राज्य सरकार की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। रायपुर के संयुक्त कलेक्टर अतुल विश्वकर्मा को बलरामपुर और जगन्नाथ वर्मा सूरजपुर भेजा गया है। वहीं बीजापुर में पदस्थ सुमन राज को रायपुर का संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है।
#Deputy Collectors changed#State Administrative Service

पाठको की राय