Tuesday, October 20th, 2026

छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब की रायपुर संभागीय कार्यकारणी गठित

कौशल विश्वकर्मा, दीपक श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, निखिल भटनागर बने कोषाध्यक्ष

रायपुर
छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के रायपुर संभागीय कार्यकारणी का विस्तार संभाग अध्यक्ष अनुपम वर्मा ने करते हुए दो उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व दो सह-सचिव नियुक्त किया।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब संदीप तिवारी राज,प्रदेश महासचिव आशीष मिश्रा मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब रायपुर संभागीय कार्यालय में रविवार को ख़बरभूमि के प्रधान संपादक अजय दुबे का जन्मदिन भी मनाया गया और उपस्थित पत्रकारों द्वारा छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के आगामी योजनाओं, कार्यक्रमों व आयोजनों को लेकर चर्चा की गई।

छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के रायपुर संभाग में नव नियुक्त कार्यकारणी में कौशल विश्वकर्मा , दीपक श्रीवास्तव को संभाग उपाध्यक्ष, निखिल भटनागर को कोषाध्यक्ष व पिंकू घोष एवं पीएलएन लकी को सहसचिव नियुक्त किया गया है।संभाग अध्यक्ष अनुपम वर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी साथियो के सहयोग व साथ से हम छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के संभाग के सभी जिलों में जल्द ही कार्यकारणी का विस्तार करेंगे और पत्रकार हितों के लिए बनी योजनाओं को गति देंगे।

छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के संभागीय कार्यकारणी विस्तार के अवसर पर प्रदेश मीडिया इंचार्ज प्रशांत नरवरे के साथ अब्दुल हमीद, मो. शमीम, मनदीप सिंह, हैरी बैरागी, अविनाश जॉन, भगत परिहार, हेमराज डोंगरे व अन्य साथी शामिल हुए।

 

#Raipur

Source : Agency

पाठको की राय