Tuesday, October 20th, 2026

रायपुर जिला धान उठाव में अग्रणी

रायपुर
खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में 1 दिसंबर से प्रारंभ हुए धान खरीदी में अंत तक रायपुर जिले में 303216.20 क्विंटल धान खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में 920.00 क्विंटल धान मिलर्स द्वारा उठाव कर लिया गया है। कलेक्टर रायपुर सौरभ कुमार द्वारा स्वयं उर्पाजन केंद्रों का सतत निरीक्षण कर रहे है, ऐसे में इनके निर्देशनुसार धान उठाव में तेजी आई है।

कलेक्टर एवं विभागीय अमले के कुशल प्रधन से धान उठाव होने के मिलिंग में तेजी आएगी। उपार्जन केंद्रों में किसानों को जगह मिलेगी, कोई भी समिति जमा नहीं होगी। कलेक्टर द्वारा खाद्य नियंत्रक, जिला विपणन अधिकारी, उपपंजीयक सहकारी संस्थाएं एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित को उपरोक्त कार्यों में स्वयं समन्वय स्थापित करने वाली संस्थाओं के त्वरित निरीक्षण करने कहा गया है। सभी के सामुहियक प्रयासों से रायपुर जिला धान उठाव के मामले में अग्रणी है।

 

#Raipur district

Source : Agency

पाठको की राय