Sunday, October 25th, 2026

रायपुर : मुख्यमंत्री साय से सतनामी समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने की मुलाकात मुख्यमंत्री साय

रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से यहां उनके निवास कार्यालय में खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल के नेतृत्व में आये सतनामी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने  तेलासीपुरी धाम में आयोजित दशहरा मेला उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री साय ने प्रतिनिधिमंडल को तेलासीपुरी धाम दशहरा मेला उत्सव में आमंत्रण के लिए धन्यवाद देते हुए मेला उत्सव के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्व विधायक गुरु दयाल बंजारे, पूर्व विधायक संजय ढीढी सहित सतनामी समाज के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

#Chief Minister Sai

Source : Agency

पाठको की राय