Monday, October 19th, 2026

पॉलीथीन मुक्त हो रायपुर अभियान की शुरूआत 1 जनवरी से

रायपुर
ग्रीन आर्मी संस्था 1 जनवरी से नगर निगम रायपुर के साथ मिलकर पॉलिथीन मुक्त हो रायपुर अभियान की शुरूआत करने जा रही है। इस दौरान ग्रीन आर्मी के सदस्य निगम के अधिकारियों के साथ मिलकर बाजारों, मुख्य मार्गों व गाली-मोहल्ले में जाकर पॉलिथीन का उपयोग न करने की अपील करेंगे। पत्रकारों से चर्चा करते हुए ग्रीन आर्मी के संस्थापक अमिताभ दुबे ने कहा कि छोटे दुकानदारों पर कार्रवाई करने की वजह फैक्ट्री मालिकों पर कार्रवाई होनी चाहिए इसके लिए निगम के अधिकारियों के साथ मिलकर अभियान को शुरू कर रहे है और तक पॉलिथीन मुक्त रायपुर नहीं हो जाता तब तक यह अभियान जारी रहेगा।

प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए दुबे ने कहा कि 6 दिसंबर से ग्रीन आर्मी की टीम रोजाना शाम को धरना स्थल में दो घंटे का सांकेतिक धरना-प्रदर्शन कर रही है और 31 दिसंबर को साकंतिक धरने का अंतिम दिन होगा। 1 जनवरी 2022 से ग्रीन आर्मी की टीम नगर निगम के अधिकारियों के साथ मिलकर पॉलिथीन मुक्त हो अभियान में जुड़ जाएगी और इस दौरान आम बाजारों, मुख्य मार्गों, गाली-मोहल्लों में जाकर पॉलिथीन के दुरुपयोग के बारे में जानकारी देंगे और इसका उपयोग न करने की अपील करेंगे। दुबे ने कहा कि अभी तक जिला प्रशासन व नगर निगम की टीम छोटे व्यापारियों पर कार्रवाई करती थी लेकिन इस अब ग्रीन आर्मी की टीम चाहती है कि सीधे फैक्ट्री मालिकों पर कार्रवाई तो पॉलिथीन वहां से निकल ही न सकें और रायपुर शहर पॉलिथीन मुक्त हो जाए।

दुर्गा कॉलेज की प्राध्यापिका सुनीता ने कहा कि पॉलिथीन मुक्त अभियान में स्कूलों बच्चों के साथ ही कॉलेजों के बच्चे भी जुड़ रहे है और दोनों मिलकर इस अभियान में अपना साथ देंगे और अब तक 70 से 80 प्रतिशत बच्चे ग्रीन आर्मी के साथ जुड़ चुके है।  कोरोना काल से पहले पॉलिथीन मुक्त अभियान में तेजी आई थी लेकिन इसके बाद से शहर में फिर से पॉलिथीन का उपयोग शुरू होने लग गया है लेकिन इस बाद रायपुर शहर को पॉलिथीन से मुक्त करने के लिए 1 जनवरी से जो अभियान शुरू हो रहा है वह तब तक नहीं थमेगा जब तक शहर पूरी तरह से पॉलिथीन मुक्त नहीं हो जाता है।

 

#Raipur campaign

Source : Agency

पाठको की राय