Friday, October 23rd, 2026

मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, चमक के साथ बरसेंगे बादल

भोपाल
मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश कई जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. राज्य के बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक राज्य के इन हिस्सों में गरज और चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही हवाएं भी चलने का आशंका जताई जा रही है.

MP के किन-किन इलाकों के लिए येलो अलर्ट?
वहीं, मध्य प्रदेश के कई हिस्सों के लिए मौसम विभाग की ओर से बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. प्रदेश के राजगढ़, बुरहानपुर, खरगौन, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर, मंदसौर, गुना, शिवपुरी, सिंगरौली, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

किन-किन इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश
जबकि भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, इंदौर, शाजापुर, नीमच, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, मुरैना, श्योपुरकलां, सीधी, रीवा, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरिसंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनीमंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, पांढुर्णा इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.

उज्जैन में बारिश से हादसा
बता दें कि मध्यप्रदेश के उज्जैन में शुक्रवार (27 सितंबर) शाम को भारी बारिश के कारण बड़ा हादसा हो गया. यहां महाकाल मंदिर के सामने महाराजवाड़ा स्कूल भवन की दीवार का एक हिस्सा ढहने से एक महिला समेत दो लोगों की जान चली गई.

उज्जैन के जिलाधिकारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि भारी बारिश के कारण महाराजवाड़ा स्कूल की दीवार का एक हिस्सा ढह गया, जिसके नीचे 4 लोग दब गए. उन्होंने बताया कि बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया और मलबे से निकाल कर लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया. घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया.

 

#Orange alert for rain

Source : Agency

पाठको की राय