Tuesday, October 20th, 2026

MP में कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी, कई जगह कोहरा

भोपाल
मध्य प्रदेश में बारिश की वजह से कई जिलों में अब परेशानी बढ़ती जा रही है। बीते चौबीस घंटे में पन्ना, अनूपपुर, छतरपुर, सिवनी, उमरिया, दमोह, सीधी, रीवा, शहडोल, बालाघाट सहित कई जिलों में बारिश दर्ज की गई और गुना, सागर, जबलपुर और मंडला में कोहरे से विजीब्लिटी कम रही थी।

मध्य प्रदेश में अभी भी बारिश का दौर कई जिलों में चल रहा है। पन्ना के पवई में 60, गिन्नौर में 41 व अमानगंज में 27 मिलीमीटर, अनूपपुर के वेंकटनगर में 59, छतरपुर के बक्सवाह में 36.2, राजनगर में 28, लवकुशनगर व नौगांव 20-20 मिलीमीटर, सतना के उंचेहरा में 32, बिरसिंहपुर में 28, रामनगर 24.3, रघुराजनगर 24.2 और नागौद में 24 मिलीमीटर, शहडोल के सोहागपुर में 31 व ब्योहारी में 21 मिलीमीटर, रीवा के निगराही में 28, मनगंवा में 24 व हुजूर 18.6 मिलीमीटर, बालाघाट में 26.2 व बालाघाट के परसवाड़ा में 23.2 मिलीमीटर, कटनी में सिंघौड़ी में 26, बिलहरी में 25 और विजयराघौगढ़ में 23 मिलीमीटर, सीधी के बहरी में 25.2 व चुरहट में 20 मिलीमीटर, सिवनी में 25.5 मिलीमीटर, दमोह के हटा में 24 व पटेरा में 18 मिलीमीटर, सागर के केसली में 23 मिलीमीटर, उमरिया में 20.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इनके अलावा छिंदवाड़ा, टीकमगढ़, नरसिंहपुर, जबलपुर, ग्वालियर, रायसेन और दतिया में भी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

मध्य प्रदेश के कई जिलों में कोहरा भी लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है। जबलपुर, मंडला, सागर, गुना में तो विजीब्लिटी 200 से एक किलोमीटर तक ही रही है। वहीं एक से दो किलोमीटर की विजीब्लिटी वाले जिलों में ग्वालियर, रतलाम, राजगढ़ छतरपुर जिले शामिल हैं।

 

#Rain

Source : Agency

पाठको की राय