प्रदेशभर में झमाझम बारिश का दौर जारी, नर्मदापुरम कलेक्टर ने 16 अगस्त को स्कूलों में घोषित किया अवकाश
होशंगाबाद
मध्य प्रदेश में मानसून के प्रभावी होते ही प्रदेशभर में झमाझम बारिश का दौर जारी है। नदी-नाले उफान पर है और बांधों के गेट खोल दिए गए है।अगले 48 घंटों तक प्रदेशभर के कई जिलों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, इसके बाद शासन प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। और ऐसे में प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में भारी बारिश के कारण निचले स्तरों मे पानी भर गया है। बारिश के कहर के बीच जिला कलेक्टर ने भारी बारिश के चलते 16 अगस्त को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।
वहीं 48 घंटो से लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए व विधार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया गया है साथ ही जगह-जगह सड़कों और निचली बस्तियों में पानी भर गया है। वही 4 संभागों में बिजली गिरने और चमकने का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।
एमपी मौसम विभाग के अनुसार, आज सभी संभागों में गरज चमक के साथ भारी से अति बारिश की संभावना है। इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुर, जबलपुर, सागर, शहडोल, भोपाल में भारी से अति भारी बारिश के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। वही रीवा, सागर, ग्वालियर, चंबल में बिजली गिरने और चमकने के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबलपुर सहित संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने व बिजली गिरने और कई स्थानों पर भारी से अतिभारी वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया है।

पाठको की राय