Friday, October 23rd, 2026

हरियाणा और राजस्थान के लिए बारिश अलर्ट: अगले दो घंटों के दौरान इन-इन इलाकों में होगी बूंदाबांदी

नई दिल्ली
 हरियाणा और राजस्थान के आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। नई दिल्ली में क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र (RWFC)ने अगले दो घंटों के दौरान हरियाणा और राजस्थान के आसपास के इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई है।

अगले दो घंटों में यहां होगी बारिश
2 अप्रैल की सुबह 8 बजे आरडब्ल्यूएफसी ने ट्वीट किया कि अगले 2 घंटों के दौरान नारनौल (हरियाणा) पिलानी, झुंझुनू, कोटपूतली, अलवर, विराटनगर, लक्ष्मणगढ़, राजगढ़ (राजस्थान) के आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुक कर हल्की बारिश/बूंदा बांदी होगी। बता दें कि मौसम विभाग ने इससे कुछ देर पहले ही अनुमान लगाया था कि अगले दो घंटों में राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता की रुक-रुक कर बारिश होगी।

इन इलाकों में होगी हल्की बूंदाबांदी
आरडब्ल्यूएफसी ने रविवार सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर ट्वीट किया था कि अगले 2 घंटों के दौरान पिलानी, झुंझुनू, कोटपूतली, अलवर, विराटनगर, राजगढ़ (राजस्थान) के आस-पास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता की रुक-रुक कर बारिश होगी। इससे पहले 1 अप्रैल को आरडब्ल्यूएफसी ने एनसीआर (गुरुग्राम) के आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि और बारिश की भविष्यवाणी की थी।

RWFC ने किया ट्वीट
RWFC ने एक ट्वीट में कहा था कि पिछले मौसम अलर्ट के क्रम में अगले 1 घंटे के दौरान एनसीआर (गुरुग्राम) के आस-पास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि/वर्षा होने की संभावना है। बता दें कि शनिवार को भी दिल्ली में भारी बारिश हुई और कई हिस्सों में जलभराव देखा गया।
 
नई दिल्ली में भी मौसम रहेगा सुहावना
क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र (RWFC) नई दिल्ली के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, राजौंद, असंध, के आस-पास के इलाकों में हल्की बारिश/बूंदा बांदी होगी। सफीदों, गोहाना, रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नारनौल, कोसली, बावल (हरियाणा) सहारनपुर, गंगोह, देवबंद, नजीबाबाद, शामली, मुजफ्फरनगर, कांधला, बिजनौर, खतौली, सकोटी टांडा, चांदपुर, दौराला, मेरठ, किठौर (यूपी) सिद्धमुख और कोटपूतली (राजस्थान) में अगले 2 घंटों के दौरान हल्की-तीव्रता वाली बारिश/बूंदा बांदी होगी।

 

#बारिश अलर्ट

Source : Agency

पाठको की राय