Saturday, October 24th, 2026

रेलवे इन रूट्स पर चलाएगा जन्माष्टमी स्पेशल ट्रेनें, चेक करें टाइमिंग

 अहमदाबाद
जन्माष्टमी के त्योहार को देखते हुए पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद और ओखा के बीच जन्माष्टमी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन विशेष किराए पर चलाने का निर्णय लिया गया है. दरअसल, त्योहारों के समय ट्रेनों में भारी भीड़ और टिकटों की लंबी वेटिंग को देखते हुए रेलवे प्रशासन की तरफ से ये स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है.

यहां देखें ट्रेन की लिस्ट

ट्रेन संख्या 09453/09454 अहमदाबाद-ओखा सुपरफास्ट स्पेशल (कुल 2 ट्रिप)

ट्रेन संख्या 09453 अहमदाबाद-ओखा स्पेशल 25 अगस्त (रविवार) को अहमदाबाद से सुबह 07:45 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 17:00 बजे ओखा पहुंचेगी.

इसी तरह ट्रेन संख्या 09454 ओखा-अहमदाबाद स्पेशल 26 अगस्त (सोमवार) को ओखा से सुबह 05:30 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 15:00 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी.

इन मार्गों से गुजरेगी ट्रेन

मार्ग में दोनों दिशाओं में यह ट्रेन चांदलोडिया, विरमगाम, सुरेंद्रनगर, थान, वांकानेर, राजकोट, हापा, जामनगर, खंभालिया और द्वारका स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच रहेंगे.

ऐसे करें बुकिंग

ट्रेन संख्‍या 09453/09454 की बुकिंग 31 जुलाई से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी. वहीं ट्रेनों के मार्ग, समय, ठहराव और संरचना से सम्बंधित विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर उपलब्ध करवाई गई है.

 

 

#train

Source : Agency

पाठको की राय