Friday, October 23rd, 2026

ट्रेन में बिना मास्क यात्रा करने पर रेलवे लगाएगा 500 का जुर्माना

नई दिल्ली
देश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। रोज सामने आने वाले नए मामले में इजाफा ही होता जा रहा है। इस बीच भारतीय रेल ने ट्रेन में कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने का निर्णय लिया है। रेलवे ने शनिवार को ट्रेन में बिना मास्क यात्रा करने वाले लोगों पर 500 रुपए जुर्माना लगाने की घोषणा की है। यह सख्ती स्टेशन परिसर में भी लागू होगी। आपको बता दें कि इससे पहले फ्लाइट और दिल्ली मेट्रो में शख्ती से इसका पालन किया जा रहा है।

 

#Railways

Source : Agency

पाठको की राय