Thursday, October 22nd, 2026

लंबी वेटिंग को कम करने रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेने

भोपाल
रेलवे ने आगामी दीवाली के त्योहार को देखते हुए विभिन्न रूटों पर फेस्टिव स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इसके तहत नागपुर एक्सप्रेस सहित अन्य पांच जोड़ी और चलाई जाएंगी। जिससे यात्रियों को टिकटों की लंबी वेटिंग से छुटकारा मिल सके। इसके अलावा पहले से संचालित ट्रेनों में एक्ट्रा कोच लगाए जाने की तैयारी कर ली है। रेलवे ने पैसेंर्जर अलर्ट जारी कर बताया कि गोरखुपर-एर्नाकुलम-गोरखपुर,भोपाल-प्रतापगढ़-भोपाल,डॉ. अंबेडकर नगर-कटरा-अंबेडकर नगर, हबीबगंज-रीवा-हबीबगंज,एलटीटी-गोरखपुर-एलटीटी एवं पुणे-वाराणसी-पुणे के बीच के अपडाउन फेस्टिव टेÑनें चलाई जाएंगी। वहीं, इन सभी ट्रेनों का संचालन नवंबर महीने के प्रथम पखवाडेÞ में ही किया जाएगा। हालांकि इनके ट्रिप का निर्धारण यात्रियों की डिमांड के आधार पर तय किया गया है ताकि दीवाली एवं छठ त्योहार के चलते यात्रियों को आवागमन करने में असुविधा न हो। यात्री विभिन्न रूट पर संचालित एवं नई ट्रेनों की जानकारी के लिए 139 पर कॉल कर भी जानकारी प्राप्त कर सकतें हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय