Monday, October 19th, 2026

रेलवे की नई पेमेंट सर्विस, QR कोड- UPI के जरिए खरीद सकेंगे टिकट

ग्वालियर
आईआरसीटीसी भारतीय रेल ने अपने यात्रियों की सहूलियत के लिए नई सुविधा शुरू की है, इसके जरिए अब यात्री दफ उडऊए और वढक पेमेंट के माध्यम से ट्रेन टिकट खरीद पाएंगे. आइए जानते हैं कैसे आप इस नई सर्विस से आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं।

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत के लिए नई सुविधा शुरू की है. अब यात्री आसानी से क्यूआर कोड और यूपीआई पेमेंट के माध्यम से ट्रेन टिकट खरीद सकेंगे. इससे अब यात्रियों को टिकट लेने में और भी आसानी होगी, लेकिन यह सुविधा सिर्फ ऐसे स्टेशन पर होगी जहां आॅटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन की सुविधा पहले से मौजूद है. दरअसल, आॅटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन एटीएम की तरह होती हैं. लेकिन पहले इससे केवल लोकल या प्लेटफॉर्म टिकट निकलता था. लेकिन अब रेलवे ने ऐसी सुविधा दी है कि इससे लंबी यात्रा के लिए टिकट भी निकाले जा सकेंगे. इसके लिए दक्षिण रेलवे कुछ सुधार कर रहे हैं.

जानिए कैसे होगा पेमेंट
गौरतलब है कि पहले रेलवे की तरफ से स्मार्टकार्ड जारी किए जाते थे जिसे अळश्ट में इस्तेमाल कर टिकट या पास खरीदा जा सकता था. लेकिन अब रेलवे की तरफ से शुरू की गई नई सुविधा के बाद, यात्री यूपीआई ऐप से भी ट्रेन टिकट खरीद सकेंगे. साथ ही स्मार्टकार्ड के जरिए टिकट खरीदने की सुविधा पहले की तरह ही चलती रहेगी. यानी जैसे यात्री स्मार्ट कार्ड के लिए पेमेंट डेबिट कार्ड या फिर क्रेडिट कार्ड के जरिए कर सकते हैं, वैसे ही यूपीआई प्लेटफॉर्म को कार्ड से जोड़ कर भी पेमेंट कर पाएंगे.

किसी भी यूपीआई एप की मदद से टिकट का पैसा चुका सकेंगे
आईआरसीटीसी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक रेलवे के मुताबिक अब एटीव्हीएम की सहायता से प्लेटफॉर्म टिकट के साथ-साथ यात्रा के लिए टिकट भी उपलब्ध करवाया जाएगा. टिकट के लिए अब यात्रियों को इस क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा, और यूपीआई के जरिए इसकी पेमेंट की जा सकेगी. बढ़ती आॅनलाइन सर्विसेज को देखते हुए रेलवे ने भी यात्रियों को ये सुविधा दी है. क्यूआर कोड आपको मशीन पर फ्लैश होता नजर आएगा, जिसके बाद आपको इसे स्कैन करना होगा. आप किसी भी यूपीआई ऐप की मदद से ट्रेन टिकट का पैसा चुका सकते हैं.

 

Source : Agency

पाठको की राय