Tuesday, October 20th, 2026

कोयला ढुलाई के लिए रेलवे ने 8 सवारी गाडि़यों को कैंसिल किया

    रांची

 देश के थर्मल पावर प्लांट में कोयले की कमी अब धीरे धीरे स्थिति सामान्‍य हो रही है.  ऐसे में बिजली संकट न हो, और कोयला की सप्‍लाई होती रहे, इसके लिए रेलवे ने एक अलग तरह का आदेश जारी किया है. मध्‍य रेलवे ने 20 से 27 अक्टूबर के बीच कोयला ढुलाई के लिए कई ट्रेनें रद्द कर दी हैं. इनमें से वे ट्रेन धनबाद से होकर गुजरती है.

धनबाद डिवीजन के सीनियर डीसीएम अखलेश कुमार पांडेय ने कहा जिस तरह बारिश की वजह से पावर प्लांट में कोयले की कमी हुई हैं. उसे देखते हुए जो भी कोयला मालगाड़ी हैं,  उनको प्राथमिकता देते हुए रेलवे काम कर रही हैं. इस बारे में  आदेश जारी कर दिया गया है.
 
ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल:  

धनबाद से होकर गुजरने वाली आधा दर्जन ट्रेनों को रद्द किया गया है उनमें से अहमदाबाद कोलकाता एक्सप्रेस 20 अक्टूबर को रद्द रहेगी. कोलकाता अहमदाबाद स्पेशल 23 अक्टूबर को रद्द रहेगी, कोलकाता मदार जंक्शन स्पेशल 21 और मदार जंक्शन कोलकाता स्पेशल 25 अक्टूबर को रद्द रहेगी. वहीं हावड़ा भोपाल एक्सप्रेस 25 अक्‍टूबर तक तक तो भोपाल हावड़ा स्पेशल 27 अक्टूबर को रद्द रहेगी.

 

#कोयला ढुलाई के लिए रेलवे

Source : Agency

पाठको की राय