Friday, October 23rd, 2026

रेलवे ने दी देश भर में तरल चिकित्सा ऑक्सीजन के परिवहन को मंजूरी 

नई दिल्ली
क्रायोजेनिक टैंकरों के माध्यम से देश भर में तरल चिकित्सा ऑक्सीन के परिवहन को रेलवे ने मंजूरी दे दी। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र सरकार के प्रमुख सचिव के अनुरोध पर रोल ऑन-रोल ऑफ स्कीम के तहत देश भर में तरल ऑक्सीजन का परिवहन किया जाएगा। हालांकि, इसका खर्च राज्य सरकार को ही वहन करना होगा। इसके साथ-साथ इस सिलेंडरों को अनलोड करने के बाद वापस लौटने का खर्च भी राज्य सरकारें ही वहन करेंगी। इन कंटेनरों के साथ जाने वाले कर्मचारियों को सेकेंड क्लास का टिकट लेना होगा और केवल दो व्यक्तियों को कंटेनरों के साथ जाने की अनुमति दी जाएगी।

 रिकवरी के मुकाबले कोरोना से संक्रमित होने की दर काफी अधिक- डॉ. हर्षवर्धन रेलवे के माध्यम से विभिन्न राज्यों की जरूरतों के अनुसार इन सिलेंडरों को नजदीकी गंतव्य शहरों तक पहुंचाया जाएगा। रेलवे से इन सिलेंडरों को विभिन्न राज्यों तक पहुंचाने में इसके परिवहन में आने वाली लागत भी कम आएगी।गौरतलब है कि महाराष्ट्र में इस समय कोरोना के बेहिसाब मामले सामने आ रहे है, जिसकी वजह से अस्पतालों में ऑक्सीन की आवश्यकता बढ़ गई है। लेकिन राज्य इस समय ऑक्सीन की कमी का सामना कर रहा है। सीएम उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी को इस मामले में हस्तक्षेप करने के लिए कहा था। इस सप्ताह की शुरुआत में ठाकरे ने कहा था कि राज्य में मेडिकल सेवा के लिए तरल ऑक्सीजन की कमी है। महाराष्ट्र के अलावा कई अन्य राज्य ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं।
 

 

#रेलवे ने दी देश भर

Source : Agency

पाठको की राय