Wednesday, October 21st, 2026

बारिश के पानी में डूबा रेलवे ट्रैक , ट्रैकमैन दिखा रहे रास्ता; वायरल हुआ वीडियो

 कटनी

 मध्य प्रदेश के कटनी जिले में चार दिनों से लगातार वर्षा से हुए जलभराव का असर रेल सेवाओं पर भी पड़ा। बुधवार को कटनी-जबलपुर रेलखंड के स्लीमनाबाद और डुंडी स्टेशन के बीच इमलिया रेल फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया।

हादसे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने ट्रैकमैनों को तैनात किया। पानी में डूबी रेल पटरी पर वे आगे-आगे चले, तब ट्रेनों को बढ़ाया गया। गेट के पास ही पुलिया है। वर्षा का पानी इसके ऊपर से रेलवे ट्रैक तक पहुंच गया था।

वर्षा बंद होने के बाद गुरुवार दोपहर तीन बजे के बाद पटरियों से पानी उतरा। इसके बाद ही रेल यातायात सामान्य हो पाया। रेलवे ने इमलिया गेट के पास कर्मचारियों को तैनात कर रखा है, जो ट्रैक पर नजर रखे हुए हैं।

 

#railway track

Source : Agency

पाठको की राय