रेल मंत्री ने दी खुशखबरी; रेलवे में डेढ़ लाख पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया पूरी, अब हर साल आएगी वैकेंसी
नई दिल्ली.
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने कहा कि रेलवे अधिक रोजगार के अवसर देने की योजना बनाने लगा हुआ है और 1.5 लाख पदों के लिए रोजगार प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वैष्णव ने कहा, '1 लाख 50 हजार कर्मचारियों के लिए रोजगार प्रक्रिया हाल ही में पूरी हुई। इसके तुरंत बाद सहायक लोको पायलट के चयन से नई प्रक्रिया शुरू कर दी गई।यह इस दिशा में पहला कदम है।'
उन्होंने वार्षिक रोजगार प्रक्रिया और इसके पीछे के मकसद का भी जिक्र किया। रेल मंत्री ने कहा, 'ग्रुप D में तकनीकी और गैर-तकनीकी कैटेगरी में रोजगार के अधिक मौके मिलेंगे। सब कुछ एक साथ करने के बजाय हमारा टारगेट अधिक रोजगार मुहैया कराने पर है। इसी कड़ी में वार्षिक भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को मौका मिले।' पूर्व-मध्य रेलवे के जनरल मैनेजर अनिल कुमार खंडेलवाल ने रेलवे में रोजगार को लेकर अधिक जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'रेलवे की ओर से नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। अब रेलवे हर साल नियमित आधार पर वैकेंसी निकालेगा।'
अब रेलवे में हर साल निकलेगी वैकेंसी: अधिकारी
दरअसल, इंडियान रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर और ऑपरेशन में हर साल लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसे ध्यान में रखते हुए खाली जगहें अलग-अलग कैटेगरी में सालाना आधार पर भरी जाएंगी। रेलवे अधिकारी ने बताया कि 20 जनवरी से 5,696 सहायक लोको पायलटों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब रेलवे से जुड़ने की इच्छा रखने वाले युवाओं को हर साल भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने का मौका मिलेगा। इस तरह अगर वे किसी कारण एक परीक्षा में फेल होते हैं, तो अगले साल फिर से एग्जाम में बैठ सकेंगे। इससे पहले रेलवे में हर 3-4 साल में एक बार भर्ती निकली थी। मगर, अब हर साल रेलवे की ओर से भर्ती प्रक्रिया चलाई जाएगी।
#Recruitment process#1.5 lakh posts#Railways#vacancy every year#Railway Minister

पाठको की राय