Friday, October 23rd, 2026

नवरात्रि में डोंगरगढ मेले के लिए रेलवे ने की स्पेशल व्यवस्था

रायपुर

चैत्र नवरात्रि के अवसर पर डोंगरगढ़ मेले के दौरान दर्शनार्थियों के लिए अतिरिक्त सुविधा के लिए रेलवे ने आवश्यक व्यवस्था की है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां बम्लेश्वरी मंदिरडोंगरगढ में चैत्र नवरात्रि पर्व ( 22 मार्च से 30 मार्च तक) मेला में जाने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों का अस्थायी ठहराव एवं कुछ गाड़ियों का विस्तार किया है।

उपरोक्त गाड़ियों के डोंगरगढ़ व रायपुर तक अस्थायी विस्तार के साथ ही साथ कुछ दूरगामी एक्सप्रेस ट्रेनों का भी डोंगरगढ़ में 22 मार्च से 30 मार्च तक अस्थायी ठहराव दिया जा रहा है। इसमें 08742 / 08741 गोंदिया-दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेजर स्पेशल को रायपुर तक विस्तारित की जा रही है। इसी तरह 8 ट्रेनों का 22 मार्च से 30 मार्च तक डोंगरगढ रेलवे स्टेशन में ठहराव दिया गया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय