Thursday, October 22nd, 2026

15 फरवरी से रेलवे समपार फाटक गोगांव स्थाई रूप से

रायपुर

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल में रेलवे समपार फाटक कमांक 425 गोगांव (उरकुरा सरोना बायपास) रायपुर में रोड अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य पुर्ण हो चुका है तथा 3 फरवरी से उस पर यातायात प्रारंभ हो चुका है। रेलवे के सुरक्षित परिचालन के लिये रेलवे समपार फाटक क्रमांक 425 गोगांव (उरकुरा-सरोना बायपास) रायपुर को सड़क यातायात हेतु15 फरवरी से स्थाई रूप से बंद किया जाना है ताकि रेल आवागमन निर्बाध रूप से चल सके । रेलवे के विकासात्मक कार्यों में आमजन का सहयोग अपेक्षित हैं, गोगांव फाटक बंद होने के बाद आवागमन हेतु रोड अंडर ब्रिज द्वारा सुगमता से आवागमन किया जा सकता हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय