Wednesday, October 21st, 2026

चलती ट्रेन में युवती के साथ रेलवे कर्मचारियों ने किया दुष्कर्म, 15 वेंडर हिरासत में

भोपाल
भारतीय रेलवे महिला यात्री की सुरक्षा के लाख दावे करती है, लेकिन सच्चाई इसके उलट है. आए दिन महिलाओं के साथ दरिंदगी की वारदातें सामने आती रहती हैं. ऐसा ही एक मामला फिर सामने आया है, जहां संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला के साथ दुष्कर्म किया गया. युवती को ट्रेन में जगह नहीं मिली थी, जिसके बाद वेंडर उसे पैंट्रीकार में ले गए और वारदात को अंजाम दिया.

15 वेंडर हिरासत में
भोपाल से गुजरने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस यशवंतपुर से चलकर हजरत निजामुद्दीन जा रही थी. उसमें एक महिला के साथ दुष्कर्म की जानकरी भोपाल जीआरपी को लगी. जैसे ही गाड़ी भोपाल स्टेशन पहुंची, तो जीआरपी पुलिस ने पैंट्री कार का दरवाजा खोलने की बात की. स्टाफ दरवाजा खोलने में आना-कानी करने लगा. पुलिस के दबाव में आधे घंटे के बाद दरवाजा खोला गया. संदेह के आधार पर ट्रेन के लगभग 15 वेंडरों को पूछताछ व शिनाख्ती के लिए उतार लिया गया.

असुरक्षित रेल यात्रा
पुलिस ने बताया कि पीड़िता की हालत खराब थी, वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थी. उसको इलाज के लिये अस्पताल भेजा गया. बाद में उसने बताया कि उसे ट्रेन में जगह नहीं मिली थी. जिसके बाद वेंडरों ने कहा कि पैंट्रीकार में जगह है. वहां जाकर सो सकती है. इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया. इस घटना के बाद से जीआरपी आरपीएफ की नाइट पेट्रोलिंग पर सवाल उठने लगे हैं.

 

#Railway

Source : Agency

पाठको की राय