Friday, October 23rd, 2026

मध्यप्रदेश में रेल सुविधाएं बढ़ेंगी : मोदी

(वंदे भारत ट्रेन से देवेंद्र साहू)
भोपाल

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  ने भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से हज़रत निज़ामुद्दीन दिल्ली के बीच चलने वाली सेमी हाईस्पीड वंदे भारत ट्रेन को आज  हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री  मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि 2014 के पहले मध्यप्रदेश को रेलबजट में 600 करोड़ मिला करते थे। केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद रेल सुविधाओं का लगातार पूरे देश में विस्तार किया जा रहा है। वर्ष  2023 में 13 हजार करोड़ रेल बजट के लिए मध्यप्रदेश को आवंटित किए गए हैं।

इस अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित राज्य  मंत्रिमंडल के सदस्य , रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी , जनप्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

वंदे भारत ट्रेन में रेलवे की ओर से पत्रकारों का दल भी सफर कर रहा है। यह ट्रेन रफ्तार में हवाई सफर जैसा अनुभव करवाती है। इसमें यात्रियों के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। आज शुभारंभ के अवसर पर इस शानदार  ट्रेन का सफर पत्रकारों  के लिए भी  यादगार रहेगा ।

 

Source : Agency

पाठको की राय