Tuesday, October 20th, 2026

तमिलनाडु के पूर्व मंत्री केपी अंबलगन से जुड़े 57 ठिकानों पर चल रही छापेमारी

चेन्नई
तमिलाडु में डायरेक्टोरेट ऑफ विजिलेंस एंड एंटी करप्शन के अधिकारी अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रहे हैं। यह छापेमारी 57 ठिकानों पर चल रही है। रिपोर्ट के अनुसार विजिलेंस और एंटी करप्शन के अधिकारी यह छापेमारी तमिलनाडु के पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री और एआईएडीएमके के वरिष्ठ नेता केपी अंबलगन के ठिकानों पर चल रही है। गौर करने वाली बात है कि केपी अंबलग के खिलाफ 11.32 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति का केस चल रहा है, माना जा रहा है कि यह छापेमारी इसी केस जुड़ी है।

 

#पूर्व मंत्री केपी अंबलगन

Source : Agency

पाठको की राय