Tuesday, October 20th, 2026

एनआइए के प्रदेश में पीएफआइ के ठिकानों पर छापे, इंदौर से 3 गिरफ्तार

 इंदौर
 राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआइए) की टीम ने मध्य प्रदेश के इंदौर और उज्जैन में पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआइ) के ठिकानों पर छापा मारा। इस दौरान एनआइए ने इंदौर से पीएफआइ के तीन लीडर को पकड़ा है, एडिशन पुलिस कमिश्नर राजेश हिंगणकर ने इसकी पुष्टि की है। इंदौर में जवाहर मार्ग स्थित पीएफआइ के आफिस में भी छापा मारा गया। एनआइए की टीम गुरुवार सुबह से देशभर में पीएफआइ के ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है। इस दौरान टेरर फंडिंग से जुड़े दस्तावेज समेत साहित्य मिलने की बात सामने आ रही है।

खरगोन में हुद दंगों में पीएफआइ के शामिल होने की बात कही जाती रही है। वहीं 17 फरवरी 2021 को उज्जैन में पीएफआइ ने अपने स्थापना दिवस पर सभा में आपत्तिजनक भाषा का उपयोग किया था। इसके पहले भी इंदौर में सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश में पीएफआइ से जुड़े लोगों पर कार्रवाई की जा चुकी है। पीएफआइ का संगठन मालवा-निमाड़ के इलाके में काफी एक्टिव बताया जाता है। गौरतलब है कि सिमी भी इसी इलाके में सक्रिय रहा है।

 

#एनआइए

Source : Agency

पाठको की राय