Monday, October 19th, 2026

राजधनी रायपुर सहित कई जिलों में आयकर विभाग का छापा, मचा हड़कंप

रायपुर
आयकर विभाग ने शुक्रवार सुबह राजधनी रायपुर, दुर्ग भिलाई समेत कई जिलों में बिल्डर, ट्रांसपोर्टर्स समेत कोल सप्लायर के ठिकानों पर छापेमारी की है। रायपुर, सहित अन्‍य जिलों में करीब 50 से ज्यादा आयकर अधिकारी गाड़ियों में पहुंचे और कारोबारियों के यहां छापा मारा है। बताया जा रहा है कि टैक्‍स चोरी की सूचना पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। फिलहाल आईटी विभाग की जांच पड़ताल जारी है।

खबरों के अनुसार रायपुर में आरके रोडवेज, स्वास्तिक ग्रुप और बंसल इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, देवेंद्र नगर रायपुर में आयकर विभाग ने दबिश दी है। वहीं दुर्ग-भिलाई में सप्लायर, फाइनेंस कारोबारी कमलेश वैध के घर पर आयकर की टीम की रेड जारी है। बताया जा रहा है कि करीब 50 से ज्यादा आयकर अधिकारी और 70 सुरक्षाकर्मियों ने करीब 20 ठिकानों पर छापा मारा है।

 

#incometax

Source : Agency

पाठको की राय