Wednesday, October 21st, 2026

पहले दिन राहुल ने दिखाया दम, भारत 3 विकेट विकेट खोकर 272 पर

 सेंचुरियन

 भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है. सेंचुरियन टेस्ट के पहले दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट पर 272 रन बना लिए. केएल राहुल 122 और अजिंक्य रहाणे 40 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं. उप-कप्तान राहुल के टेस्ट करियर का यह सातवां शतक है. उन्होंने अबतक 248 गेंदों की पारी में 16 चौका एवं एक छक्का लगाया है. वहीं रहाणे के बल्ले से अबतक आठ चौके निकले हैं.

राहुल-मयंक ने दिलाई शानदार शुरुआत

सुपर स्पोर्ट पार्क मैदान पर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. इसके बाद अपेक्षा पर खरे उतरते हुए केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी की. दूसरे सत्र में आखिरकार साउथ अफ्रीका को सफलता मिल गई, जब मयंक अग्रवाल को लुंगी एनगिडी ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया.मयंक ने 9 चौकों की मदद से 60 रन बनाए.

मयंक अग्रवाल ने केएल राहुल के साथ मिलकर भारत को अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 117 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को लुंगी नगीडी ने मयंक को 60 रन पर आउट करके तोड़ दिया। वहीं नगीडी ने अपने पुजारा को बिना खाता खोले ही कीगन पीटरसन के हाथों कैच आउट करवा दिया। भारतीय कप्तान विराट कोहली 35 रन बनाकर आउट हो गए। कोहली को लुंगी नगीडी ने वियान मुल्डर के हाथों कैच आउट करवा दिया। विराट कोहली अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और एक बार फिर से वो एक बड़ी पारी खेलने से चूक गए।

 

केएल राहुल ने जड़ा यादगार शतक

इस मैच में केएल राहुल ने शुरू से ही काफी संभलकर बल्लेबाजी की और पहले विकेट के लिए मयंक अग्रवाल से साथ मिलकर 117 रन की शतकीय साझेदारी करते हुए भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई। मयंक 60 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन केएल अपने अंदाज में बल्लेबाजी करते रहे और उन्होंने 218 गेंदों पर अपना शतक चौका लगाकर पूरा किया। केएल राहुल ने अपनी शतकीय पारी के दौरान एक छक्का और 14 चौके लगाए।

 

 

#उप-कप्तान राहुल

Source : Agency

पाठको की राय