Wednesday, October 21st, 2026

राहुल गांधी का फ्रेंडशिप डे पर पीएम मोदी पर तंज, अंबानी-अडानी वाला वीडियो किया पोस्ट

फ्रेंडशिप डे पर तमाम लोगों ने अपने दोस्तों-मित्रों को बधाई दी। लेकिन इनमें से एक बधाई चर्चा का विषय बनी हुई है। असल में यह बधाई किसी ने अपने दाेस्त को नहीं दी है, बल्कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दी है। राहुल गांधी अक्सर सरकार पर व्यंगबाण छोड़ते रहते हैं। फ्रेंडशिप डे के मौके पर भी उन्होंने ऐसा ही किया है। रविवार को राहुल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुछ उद्योगपतियों के साथ दिखाते हुए उन्हें हैप्पी फ्रेंडशिप डे विश किया है। 

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है वीडियो
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो के साथ लिखा गया है, ‘हम दो हमारे दो’ की सरकार को हैप्पी फ्रेंडशिप डे। इस वीडियो में मशहूर फिल्म फ्रेंड्स का गाना बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर इस्तेमाल किया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी राहुल गांधी ‘हम दो हमारे दो’ नारे के साथ मोदी सरकार पर कई बार हमला कर चुके हैं। इसके जरिए राहुल गांधी केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हैं कि यह सरकार केवल देश के चार लोगों के लिए ही है।

फरवरी में पहली बार इस्तेमाल किया था यह नारा
इस साल फरवरी में बजट सत्र के दौरान राहुल गांधी ने मोदी सरकार के खिलाफ पहली बार यह जुमला इस्तेमाल किया था। उन्होंने किसान कानूनों पर मोदी सरकार हमला करते हुए मशहूर फैमिली प्लानिंग का यह नारा इस्तेमाल किया था। राहुल गांधी ने कहा था कि केवल चार लोग देश में सरकार चला रहे हैं। सभी लोग यह जानते हैं कि कौन लोग हैं। 

 

#Rahul Gandhi

Source : Agency

पाठको की राय