Wednesday, October 21st, 2026

छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति का राहुल गांधी ने किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास

रायपुर
सांसद राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की चौथी बटालियन के माना रायपुर में निर्माण किया जाएगा। देश में कहीं भी पुलिस, सेना और सशस्त्र बलों में कर्तव्य पथ पर शहीद होने वाले छत्तीसगढ़ के वीरों और छत्तीसगढ़ में शहादत देने वाले देश भर के रणबांकुरों के सम्मान में जलती रहेगी छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति जलती रहेगी।   
 
छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति देश के वीर सपूतों के बलिदान की स्मृतियों को संजोने, उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता तथा राष्ट्रप्रेम की भावना को वर्तमान पीढ़ी के साथ आने वाली भावी पीढि?ों के हृदय में जगाए रखने का प्रभावी माध्यम बनेगी। इस गौरवशाली स्मारक के माध्यम से छत्तीसगढ़ के लोग अपने वीर सपूतों के पराक्रम और शौर्य के गौरव को अनुभूत कर सकेंगे।

 

Source : Agency

पाठको की राय