Sunday, October 25th, 2026

मान​हानि मामले में सूरत कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी

सूरत
 एक मान​हानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी सूरत कोर्ट पहुंचे है।आपको बता दे कि यह मामला राहुल की 2019 की चुनावी रैली में कथित टिप्पणी- "सभी चोरों का उपनाम मोदी क्यों होता है" से जुड़ा है। सूरत-पश्चिम से भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने यह मामला दर्ज करवाया था।

गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जीपीसीसी) के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने कहा कि राहुल गुरुवार को सूरत का दौरा करेंगे। चावड़ा ने कहा,  उनकी यात्रा में इसके बारे में कुछ भी राजनीतिक नहीं है, बल्कि यह केवल उनकी अदालत में पेशी से संबंधित है।13 अप्रैल, 2019 को कर्नाटक के कोलार में एक लोकसभा चुनाव रैली में, राहुल ने कहा था- "नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी.. आखिर इन सभी का उपनाम मोदी क्यों है? सभी चोरों का उपनाम मोदी क्यों होता है?"

इसके बाद अपनी शिकायत में पूर्णेश मोदी ने कहा था कि कांग्रेस नेता ने अपनी इस टिप्पणी से पूरे मोदी समुदाय का अपमान किया है। विधायक पूर्णेश मोदी ने एक स्थानीय अदालत में राहुल के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया था। आईपीसी की धारा 499 और 500 के उल्लंघन पर मामला दर्ज किया गया था।

 

#मान​हानि मामले

Source : Agency

पाठको की राय