Wednesday, October 21st, 2026

रघुराज भदरी अपने आदर्श मुलायम से कम नहीं, पिता राजा उदय प्रताप ने राजा भैया पर क्यों की टिप्पणी?

प्रतापगढ़

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के पिता राजा उदय प्रताप सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट से राजा भैया के खिलाफ ट्वीट करना प्रदेश भर में चर्चा का विषय बना है। उदय प्रताप सिंह ने गुरुवार की सुबह अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा की रघुराज भदरी अपने आदर्श मुला मुलायम से कम नहीं। ट्वीट करने के बाद से ही जिले की नहीं प्रदेश भर में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

वही लोग अब उनके ट्वीट को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वरुण सिंह राजपूत ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा महाराज जी आपका परिवार और आप लोग पूरे देश के राजपूतों के लिए आदर्श है आपसे निवेदन है कि किसी भी तरह सब सही करने का प्रयत्न करें। अभय सिंह राजपूत ने लिखा कि महाराज जी खुशी हुई ये देख कर कि आप धृतराष्ट्र की तरह चुप नहीं है जो न्याय संगत हो वही करना उचित होगा परिवार का मामला परिवार में ही सुलझ जाए तो ठीक, भदरी राजघराने को शुभकामनाएं। वहीं ज्यादातर टि्वटर हैंडल पर यह भी ट्वीट किया गया कि उदय प्रताप सिंह के नाम से चल रहा ट्विटर अकाउंट कोई और ही चला रहा है।
 
बता दें कि राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल सहित अन्य लोगों के खिलाफ दिल्ली में ईओडब्ल्यू थाने में केस दर्ज कराया था जिसके बाद से ही राजा भैया लगातार चर्चाओं में बने हुए। इस मामले में भी राजा भैया ने गोपाल जी का साथ दिया था। इसके बाद से साकेत कोर्ट ने तलाक की अर्जी को लेकर भी राजा भैया और पत्नी भनवी सिंह लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं।

 

 

#आदर्श मुलायम

Source : Agency

पाठको की राय