Wednesday, October 21st, 2026

नए कमर्शियल वाहनों पर शोरूम से लगी मिलेगी रेडियम पट्टी

भोपाल
नए कमर्शियल वाहनों पर रेडियम पट्टी अब शोरूम से ही लगी मिल सकती है। इसे लेकर परिवहन विभाग योजना बना रहा है। कुछ  दिनों से लगातार नए कमर्शियल वाहनों पर रेडियम पट्टी लगाने को लेकर भोपाल क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) समेत प्रदेश के दूसरे आरटीओ के बाहर विवाद हो रहे हैं। इसे रोकने के लिए यह किया जाएगा। परिवहन विभाग इस योजना के तहत सभी डीलरों से बात करेगा, ताकि वे शोरूम से वाहन निकलने के पहले ही रेडियम पट्टी लगाकर दें।

शासन के नियम अनुसार जो इसका चार्ज हैं, वे स्वयं वसूलें।  भोपाल के सात नंबर स्थित आरटीओ में अवैध तरीके से काम करने वाले एजेंट ही कमर्शियल वाहनों पर रेडियम पट्टी लगा रहे हैं। कुछ समय पहले इसी क्षेत्र के कुछ लोगों ने भी रेडियम पट्टी की डीलरशिप लेते हुए ये काम शुरू किया। इसके बाद से यहां दोनों पक्षों में इस काम पर एकाधिकार की लड़ाई हो रही है। आरटीओ में आए दिन इस मामले को लेकर झगड़े हो रहे हैं।

आरटीओ संजय तिवारी ने बताया राजधानी में विवादों की इन घटनाओं के देखते हुए सभी पक्षों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे बिना विवाद काम करें। कार्यालय परिसर के अंदर विवाद होते हैं, तो उससे वाहन मालिक परेशान होते हैं। विभाग की योजना है नए कमर्शियल वाहनों के डीलर्स के वहां से नए वाहनों पर रेडियम पट्टी लगवा दी जाए, ताकि कार्यालय में इसकी जरूरत ही न हो।

 

Source : Agency

पाठको की राय