Tuesday, October 20th, 2026

Radhika Apte की न्यूड फोटोज सोशल मीडिया पर लीक

मुंबई
 राधिका आप्टे (Radhika Apte) की गिनती उन हीरोइनों में की जाती है, जो इंडस्ट्री में किसी न किसी से वजह से सुर्खियों में आ ही जाती है। राधिका कुछ महीनों से चर्चा में बनी हुई। एक बार सोशल मीडिया पर उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। दरअसल, फिल्म पार्च्ड से उनकी न्यूड फोटोज सोशल मीडिया पर लीक हो गई और यूजर्स ने उन्हें बायकॉट करने का मोर्चा संभाल लिया। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब उनकी इन न्यूड फोटोज पर बवाल मच रहा है, इससे पहले भी वे इन फोटोज की वजह से ट्रोल हो चुकी है। फिलहाल, सोशल मीडिया पर Boycott Radhika Apte ट्रेंड कर रहा है। कुछ यूजर्स ने राधिका पर भारतीय संस्कृति को खिलाफ काम करने तक का आरोप लगा दिया। वहीं, कुछ ने कहा- यहीं वक्त उन सभी एक्टर्स को बायकॉट करने का जो इंडियन कल्चर के खिलाफ है। बता दें कि राध‍िका ने इंटीमेट सीन एक्टर आद‍िल हुसैन के साथ दिए थे।


एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्वीट कर लिखा- राधिका आप्टे ने हाल ही में लीना यादव की फिल्म पार्च्ड में न्यूड होने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया था। एक इंटरव्यू में बताया था कि जब इंटरनेट पर उनकी न्यूड क्लिप लीक हुई वे काफी तनाव में आ गई थी। हम सरकार से #BoycottRadhikaApte की मांग करते हैं। वहीं, कुछ लोगों ने राज कुंद्रा विवाद पर बॉलीवुड की चुप्पी पर भी सवाल उठाया। बता दें कि शिल्पा शेट्टी के पति राज को उनके ऐप हॉटशॉट्स पर पोर्न वीडियो बनाने और अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।


ऐसा लगा अब कुछ नहीं बचा- राधिका
हाल ही में एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में राधिका ने बताया था- क्लिन शेवन की शूटिंग के दौरान मेरी एक न्यूड क्लिप लीक हो गई थी। इसकी वजह से मुझे सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल भी किया गया था। और इसके बाद मैं मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई थी। मैं चार दिनों तक घर से बाहर नहीं निकल सकी। इसलिए नहीं कि मीडिया क्या कह रही थी बल्कि इसलिए कि मेरे ड्राइवर, चौकीदार और स्टाइलिस्ट के ड्राइवर ने मुझे उन फोटोज में पहचान लिया था। इस घटना ने मुझे पूरी तरह से हिलाकर रख दिया था। उन्होंने कहा था- जब मैंने फिल्म पार्च्ड के लिए कपड़े उतारे तो मुझे ऐसा लगा कि कुछ भी छुपाने को बाकी नहीं रहा। फिल्म में न्यूड सीन देना मेरे लिए आसान नहीं था क्योंकि उस समय मैं खुद अपनी बॉडी इमेज से जूझ रही थी। इसलिए स्क्रीन पर न्यूड होना डरा देने वाला था।

 

#Radhika Apte

Source : Agency

पाठको की राय