Saturday, October 24th, 2026

श्री जैतूसाव मठ में रविवार को राधाष्टमी

रायपुर
ठाकुर रामचंद्र जी स्वामी जैतूसाव मठ में रविवार 4 सिंतबर को पारंपरिक रूप से राधाष्टमी का त्यौहार मनाया जायेगा। इसमें राधारानी व श्रीकृष्ण जी का अभिषेक कर वस्त्राभूषण भेंट किया जायेगा। छप्पन भोग प्रसादी लगाने के साथ दोपहर 12 बजे महाआरती होगी। सैकड़ों भक्तजन इसमें शामिल होते हैं विशेषकर महिलाओं की संख्या अधिक रहती है। इस अवसर पर मठ के महंत राजेश्री रामसुंदर दास ,अध्यक्ष राज्य गौ सेवा आयोग एवं न्यास समिति के उपाध्यक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा  उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी सचिव महेन्द्र कुमार अग्रवाल ने दी।

 

#Radhashtami

Source : Agency

पाठको की राय