Thursday, October 22nd, 2026

आर श्रीधर बने अफगानिस्तान के सहायक कोच

काबुल
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने भारत के पूर्व क्षेत्ररक्षण कोच आर श्रीधर को अपनी टीम का सहायक कोच बनाया है। वह न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के होने वाली सीरीज में टीम के साथ जुड़ेंगे। अफगानिस्तान को सितंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच और फिर दक्षिण अफ्रीका के साथ तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेलनी है। टेस्ट मैच भारत के ग्रेटर नोएडा तो एकदिवसीय सीरीज शारजाह में खेली जाएगी। श्रीधर लेवल-3 सर्टिफाइड कोच हैं। एसीबी ने कहा है कि भविष्य में श्रीधर का अनुबंध लंबे समय बढ़ाया जा सकता है।
नब्बे के दशक में हैदराबाद के लिए बतौर बाएं हाथ के स्पिनर खेलने वाले श्रीधर ने अपने कोचिंग करियर की शुरुआत 2001 में की थी। वह 2014 अंडर-19 विश्व कप के समय में भारत की जूनियर टीम से जुड़े। इसी वर्ष उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के साथ भी काम किया। इसके बाद वह 2014 से 2021 तक लगातार सात सालों तक भारतीय टीम के क्षेत्ररक्षण कोच रहे।

 

 

#R Sridhar

Source : Agency

पाठको की राय