Friday, October 23rd, 2026

हज यात्रा-2022 के लिए कल खुलेगा कुर्रा

जयपुर
हज यात्रा – 2022 के यात्रियों के चयन के लिए कल शनिवार 30 अप्रेल 2022 को कुर्रा खोला जाएगा। शासन सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में अपराह्न 2.00 बजे हज यात्रा के लिए 2 हजार 72 यात्रियों का लॉटरी से चयन किया जाएगा।

राजस्थान स्टेट हज कमेटी के अध्यक्ष श्री अमीन कागजी ने बताया कि राज्य में मुस्लिम आबादी के अनुपात के आधार पर राज्य को 2072 हज यात्रियों का कोटा आवंटित किया गया है। यात्रा के लिए इस साल राज्य से कुल 2 हजार 499 आवेदन पत्र ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि हज कुर्रा खुल जाने के बाद हज आवेदक अपने चयन की जानकारी हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुम्बई की वेबसाइट www.hajcommittee.com पर ऑनलाइन देख सकते हैं।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय