Sunday, October 25th, 2026

जल्द करें मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम का चयन

भोपाल

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राकेश सिंह ने सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पंचायतों तथा नगरीय निकायों के निर्वाचन के लिये तत्काल पृथक-पृथक मतगणना स्थल एवं अस्थाई स्ट्रांग रूम का चयन करें। उन्होंने कहा है कि चयनित स्थल में आवश्यक व्यवस्थाएँ कर आयोग को अवगत करायें।

उल्लेखनीय है कि पंचायतों के निर्वाचन मतपेटी में मत डालकर तथा नगरीय निकायों के निर्वाचन ईव्हीएम के द्वारा कराये जायेंगे।

 

#मतगणना स्थल

Source : Agency

पाठको की राय